संदेश

चित्र
स्कूल की लडकियाँ सुबह पढने जाती हैं लडकियाँ जाने क्या बतियाती हैं आपस में कभी खत्म नहीं होतीं उनकी बातें सडक हो बाजार हो या उनकी कक्षा निकलती हैं झुण्ड में माँ ने सिखाया है – कभी अकेली मत रहना मुस्काती हैं बात-बेबात कलियों की तरह खिले होते हैं उनके चेहरे और दोपहर छुट्टी के समय मानो लहराता है नीली-हरी-लाल वर्दीवाली लडकियों का महासमुद्र निकलती हैं सडक पर एक साथ खेलती-बतियाती अठखेलियाँ करती अल्हड लहरों सी चलती हैं झूमती बस्ता लादे सडकें जाम हो जाती हैं थोडी देर को दोनो पाली में चलते हैं दिल्ली के सरकारी स्कूल स्कूलों के गेट पर होती है ऐसी ही गहमागहमी तनिक देर के लिए फैल जाती है रोज उनकी हरी नीली लाल वर्दी की आभा चारो ओर सडक पर दूसरी पाली मे पढने वाले लडके खडे होते हैं गेट पर भीड मे घुसने को आतुर मुस्काते लपकते बढते हजारों किशोर छू ही लेना चाहते हैं – किसी का हाथ किसी का दुपट्टा या फिर कुछ और करते हैं धक्कामुक्की भीतर घुसने की हडबडी के बहाने लडकियाँ मुस्काती हैं लडकों के बेसबरेपन पर और चली जाती हैं चुपचाप ...
चित्र
मंडल के छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर इस बार फरवरी-21,22,23,को उ.पू.मंडल के नि:शक्त छात्रो और उनके मित्र एकसाथ शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाये गये। दिल्ली मे ही रह रहे कुछ बच्चो ने तो दिल्ली स्थित बालभवन पहली बार देखा।इस यात्रा में उन्हे राजघाट पर स्थित बापू की समाधि के भी दर्शन कराये गये।चिल्ड्रेन पार्क और इंडिया गेट गये।इस यात्रा मे उनके अध्यापक और वालिंटियर भी साथ रहे।कुछ झलकियाँ-
चित्र
सर्वशिक्षा अभियान के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय आकलन शिविर (24-1-2012) तथा (28-1-2012) शिक्षा निदेशालय -उत्तर पूर्व मंडल के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयो मे (कक्षा 1से 8) पढ रहे नि:शक्त बच्चो की आवश्यकताओ का आकलन। इस कार्यक्रम मे उपशिक्षा निदेशक श्री आर.एन.शर्मा,क्षेत्र 5 के शिक्षा अधिकारी डाँ.एम.एस.मधोल,स्टेट कोआर्डीनेटर – डाँ.सुरेन्द्र कुमार शर्मा तथा स्टेट कोआर्डीनेटर -राजेन्द्र खन्ना के अतिरिक्त क्षेत्र 5 की खेल पर्यवेक्षक श्रीमती मंजू सक्सेना आदि ने भाग लिया। इस शिविर मे नगर निगम के 205 तथा शिक्षा निदेशालय के 278 छात्रो की आवश्यकताओ का चिकित्सको द्वारा आकलन किया गया। मंडल के सभी अधिकारी-सभी क्षेत्रीय समंवयक,संसाधन शिक्षको,वालिंटियर्स आदि ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। (24-1-2012) दिल्ली नगर निगम शाहदरा नार्थ की पाठशालाओ मे पढ रहे नि:शक्त बच्चो की आवश्यकताओ का आकलन।
चित्र
प्रवासी दुनिया से साभार- बधिर लोगों की मांगे हमे सुननी होगी…(23 सितम्बर, बधिर दिवस पर विशेष) नई दिल्ली। प्रत्येक व्यक्ति में असीम सम्भावनाएं होती हैं। जरूरत होती है उन्हें थो़डा निखारने और उन्हें एक एक सही दिशा देने की। यह अलग बात है कि शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति सहयोग न मिलने पर सामान्य व्यक्ति से पिछ़डा हुआ महसूस करता है लेकिन सामाजिक, आर्थिक और मानसिक सहयोग प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जो़डा जा सकता है। कुछ इसी उद्देश्य को लेकर विश्व बधिर संघ (डब्ल्यूएफडी) ने वर्ष 1958 से विश्व बधिर दिवस की शुरूआत की। इस दिन बधिरों के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक अधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने के साथ-साथ समाज और देश में उनकी उपयोगिता के बारे में भी बताया जाता है। संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त इस गैर सरकारी संगठन के इस समय 130 देश सदस्य हैं। समय-समय पर आयोजित होने वाले सम्मेलनों में बधिरों के कल्याण के लिए योजनाओं के बारे में चर्चा की जाती है। डब्ल्यूएफडी के आंक़डों के अनुसार विश्व की करीब सात अरब आबादी में बधिरों की संख्या 70 लाख के आस पास है। इस संख्या का 80 फीसदी...
चित्र
उपकरण वितरण शिविर-2011 (14 सितम्बर 2011) उ.पू.मंडल स्थित गांधी मेमो.सर्वो.बाल.विद्यालय शाहदरा दिल्ली -110032 के सभागार में कक्षा 1से8 तक के नि:शक्त विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुकूल उपकरण वितरित किए गये। इस शिविर शाहदरा नार्थ जोन दिल्ली नगर निगम और शिक्षा निदेशालय के उत्तर पूर्व मंडल के सरकारी विद्यालयों मे पढरहे विशेष आवश्यकताओ वाले 141 बच्चो ने भाग लिया। समारोह में उप शिक्षा निदेशक श्री आर.एन.शर्मा क्षेत्रीय उपशिक्षा अधिकारी डाँ.सरोज चमोली, क्षेत्रीय खेलकूद पर्यवेक्षक श्रीमती मंजू सक्सेना ,जिला समंवयक डाँ.भारतेन्दु मिश्र ,क्षेत्रीय समंवयक श्री वी.के.मित्तल -क्षेत्र-5,क्षेत्रीय समंवयक श्री सुरेश चन्द -क्षेत्र-4तथा क्षेत्रीय समंवयक श्रीमती ऋचा शर्मा क्षेत्र-6 ने अपनी सक्रिय भागीदारी से नि:शक्त बच्चों का मनोबल बढाया। हम आभारी हैं- डाँ.समर भानु -प्रधानाचार्य.गाँधी मेमो.सर्वो.बाल विद्यालय शाहदरा , श्रीमती नीलम भाटिया -उप प्रधानाचार्य.सर्वो.कन्या विद्यालय शाहदरा, संसाधन शिक्षक - तेजपाल(नगर निगम),भावना शर्मा(नगर निगम),मेघा तिवारी(एम.आर.),कोमल शुक्ला(एच.आई.)निधि कुम...